Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cold winds have increased skin problems; heels are cracking.

Sant Kabir Nagar News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई त्वचा की मुश्किलें, फट रहीं एड़ियां

Mon, 30 Nov 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cold winds have increased skin problems; heels are cracking.
हाथ-पैरों में सूखापन, उंगलियों में सूजन और फटी एड़ियों के आ रहे मरीज
विज्ञापन

त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में हर रोज पहुंचे 50-75 मरीज

पडरौना। ठंड बढ़ने के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। सर्द हवाओं और वातावरण में नमी कम होने से लोगों की त्वचा रूखी होने लगी है। हाथ-पैरों में सूखापन, खुजली, उंगलियों में सूजन और एड़ियां फटने की शिकायत लेकर मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 50 से 75 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 15 से 20 मरीज ठंड के कारण होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप दूबे ने बताया कि सर्दियों में वातावरण की नमी कम होने से त्वचा की प्राकृतिक नमी प्रभावित होती है। इससे त्वचा में खिंचाव, रूखापन, खुजली और पपड़ी निकलने की समस्या होती है। ठंड के संपर्क में रहने से हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा और खुजली भी हो सकती है। वहीं, एड़ियों में दरारें पड़ने और होंठ फटने की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। एक्जिमा के मरीजों में खुजली और सूजन बढ़ सकती है, जबकि सोरायसिस से पीड़ित लोगों को भी सर्दियों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशिकी त्रिपाठी ने बताया कि नहाने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। नहाने और हाथ धोने के बाद त्वचा को अच्छी तरह सुखाकर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। साबुन और डिटर्जेंट के अधिक संपर्क से भी त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है। ऐसे में बर्तन और कपड़े धोते समय दस्तानों का इस्तेमाल करना चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा युक्त क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच समस्याओं से रहें सावधान
ड्राई स्किन: त्वचा में रूखापन, खिंचाव और पपड़ी निकलना।
एक्जिमा: खुजली, लालिमा और त्वचा में सूजन।
सोरायसिस: त्वचा पर मोटी और पपड़ीदार परतें बनना।
चिलब्लेन्स: ठंड के संपर्क में आने से उंगलियों में सूजन, खुजली और लालिमा होना।
कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस: किसी पदार्थ के संपर्क में आने से त्वचा में जलन, खुजली और लालिमा होना।
डॉक्टर की सलाह
नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
नहाने और हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।

बर्तन और कपड़े धोते समय दस्ताने पहनें।

हल्के और सुगंध रहित साबुन का इस्तेमाल करें।

त्वचा को अधिक देर तक पानी और डिटर्जेंट के संपर्क में रखने से बचें।

कोट

मौसम में बदलाव के कारण त्वचा रोग विभाग में हाथों की त्वचा पर पपड़ी निकलने, उंगलियों में सूजन और खुजली की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। उनकी जांच कर दवाएं दी जा रही हैं। ओपीडी में मरीजों को बचाव और सावधानियों के बारे में भी बताया जा रहा है।

— डॉ. ममता यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, त्वचा रोग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed