{"_id":"658187e018bcc59e230982db","slug":"cm-yogi-will-come-to-sant-kabir-nagar-on-december-21-2023-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम योगी 21 दिसंबर को आएंगे संतकबीरनगर, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम योगी 21 दिसंबर को आएंगे संतकबीरनगर, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Tue, 19 Dec 2023 05:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Dec 2023 05:39 PM IST
सार
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सीएम के आगमन का कार्यक्रम आ चुका है, 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से करौदा गांव में हेलीकाप्टर से आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है। एक घंटे तक वह गांव में रहेंगे। हेलीपैड आदि बनाने का कार्य तेजी के साथ हो रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते संतकबीरनगर के डीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 दिसंबर को संतकबीरनगर जिले में आएंगे। वह बघौली ब्लॉक के करौदा गांव विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। गांव में डीएम, एसपी, सीडीओ ने पहुंचकर व्यवस्था देखी। इसके साथ ही हेलीपैड बनाने वाले स्थल को चिन्हित किया। देर शाम तक अधिकारी गांव में जमे रहे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की तरफ से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो रहा है। हर गांव में यह यात्रा चलाई जा रही है। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगें को दी जा रही है। इसी क्रम में बघौली ब्लॉक करौदा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम के आगमन की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला गांव में पहुंच गया। गांव में मुख्य सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही गांव में साफ सफाई की जा रही है। कार्यक्रम स्थल को अधिकारियों ने देखा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 60 लाख की जालसाजी में पूर्व छात्रनेता गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम
सीएम की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की डयूटी लगाई जा रही है। अधिकारी देर रात में गांव में डटे रहे। डीएम और एसपी ने हेलीपैड स्थल को देखा। कर्मचारी हेलीपैड की नापजोक में लगे रहे।
सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे सीएम योगी, 500 टीबी रोगियों को मिलेगी पोषण पोटली
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सीएम के आगमन का कार्यक्रम आ चुका है, 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से करौदा गांव में हेलीकाप्टर से आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है। एक घंटे तक वह गांव में रहेंगे। हेलीपैड आदि बनाने का कार्य तेजी के साथ हो रहा है।
- 9.50 बजे करौदा में हेलीपैड स्थल पर आगमन
- 10 बजे करौदा गांव में कार्यक्रम स्थल पर आगमन
- 10 बजे से 11 बजे तक विकसितर भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में रहेंगे
- 11.05 बजे हेलीपैड से प्रस्थान