संतकबीरनगर में बोले सीएम योगी: वो युवाओं को देते थे तमंचा, हम दे रहे हैं टैबलेट
मगहर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीर के आगमन से पूर्व मगहर उसर भूमि के रूप जानी जाती थी, कबीर जी ने यह धारणा ही बदल दी। डबल इंजन की सरकार ने कबीर स्थली पर एकेडमी बनाई। शोध कार्य शुरू कराए। विकास की गति तेज हुई। छह साल पहले आमी प्रदूषित थी, पालतू पशु इसका पानी पीने से मर जाते थे, लेकिन अब आमी स्वच्छ व निर्मल और अविरल हो गई है।
विस्तार
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा में कहा कि स्मार्ट व सेफ सिटी के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। सरकार ने व्यापारियों के हित में कई कदम उठाएं हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाकर 10 लाख तक के बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई है। पटरी दुकानदारों को 10 हजार रुपये के ऋण की व्यवस्था की।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में तमंचा का जोर था। भाजपा सरकार आने के बाद युवाओं को टेबलेट दिया जा रहा है। इसके तहत दो करोड़ टैबलेट देने का लक्ष्य है, जिसमें से 20 लाख टैबलेट का वितरण किया जा चुका है। आगे भी टैबलेट वितरण की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष सवाल उठा रहा है कि मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में वोट मांगने के लिए जा रहे है। यह इसलिए हो रहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार शहरी विकास के लिए जो धन उपलब्ध करा रही है, उसका सही इस्तेमाल हो। यह देखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: किसी का मुर्गा खा गए तो पी गए किसी का पौव्वा, डकार लेने को तैयार नहीं मतदाता
समाजवादी पार्टी का नाम लिए बगैर योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी विशेष के लोग व्यापारियों से रंगदारी मांगते थे, लेकिन अब किसी की हिम्मत नहीं है कि वह व्यापारियों सहित आम जनमानस पर रौब गांठ सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 70 साल तक राज किया, लेकिन कहीं विकास नहीं दिखाई दिया। आखिर विकास के लिए मिलने वाला धन कहां चला गया। यह पर मंथन करने की जरूरत है।
गिनाई उपलब्धियां
मगहर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीर के आगमन से पूर्व मगहर उसर भूमि के रूप जानी जाती थी, कबीर जी ने यह धारणा ही बदल दी। डबल इंजन की सरकार ने कबीर स्थली पर एकेडमी बनाई। शोध कार्य शुरू कराए। विकास की गति तेज हुई। छह साल पहले आमी प्रदूषित थी, पालतू पशु इसका पानी पीने से मर जाते थे, लेकिन अब आमी स्वच्छ व निर्मल और अविरल हो गई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में भारत की छवि सुधरी है, विश्वास बढ़ा है। इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, श्याम सुंदर वर्मा आदि ने संबोधित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.