फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm will come today

244.94 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम

Sat, 11 Sep 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
cm will come today
मुख्यमंत्री के आगमन को लेरक जिलाजेल में निरीक्षण करती डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
244.94 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल जिला जेल परिसर में 2000 लोगों के बैठने की हुई है व्यवस्था
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ 12 सितंबर को जिले में आएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम स्थल जिला जेल परिसर की साफ-सफाई के साथ मंच सजाया जा रहा है। सीएम जिला जेल समेत 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और 16 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
जिला जेल परिसर में सीएम के कार्यक्रम की तैयारी हो रही है। परिसर के फ्रंट पर व्यवस्था हो रही है। करीब 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस लाइंस परिसर के हेलीपैड स्थल पर पूर्वाह्न 10 बजकर 55 मिनट पर सीएम का हेलीकाप्टर उतरेगा। फिर वहीं से कार्यस्थल जिला जेल जाएंगे। 11 बजे से 12 बजे तक जिला जेल के कार्यस्थल पर सीएम मौजूद रहेंगे। इस दौरान नव निर्मित जिला जेल समेत 219.52 करोड़ की कुल 106 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जबकि 25.42 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम जिले में कुल एक घंटा दस मिनट रहेंगे। डीजी जेल आनंद कुमार कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले जेल मंत्री जय कुमार जैकी और जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री अपने विचार को व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पूरे दिन डीएम और एसपी कई बार भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेते रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री जिला जेल समेत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि पुलिस लाइंस परिसर से लेकर कार्यक्रम स्थल जिला जेल तक सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गईं हैं।
विज्ञापन

पांच बंदियों के बच्चों का दी जाएगी पोषण किट
बस्ती कारागार में बंद जिले के पांच बंदियों के बच्चों को पोषण किट दिए जाने की व्यवस्था की गई है। धनघटा क्षेत्र के सोनडीह हैंसर निवासी बंदी अर्जुन की बच्ची रिया, दुघरा उर्फ खैरा निवासी शिव प्रसाद की बच्ची अनुराधा, गोविंदगंज निवासी लल्लन सिंह की बच्ची मानिया, कोतवाली क्षेत्र के बयारा निवासी मनोज चौरसिया की बच्ची महक, बखिरा क्षेत्र के मंझरिया तिवारी निवासी रमेश चंद्र की बच्ची अनन्या को पोषण किट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं के पांच-पांच पात्रों को दिया जाएगा स्वीकृतिपत्र
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड से मरे पांच मृतकों के आश्रितों को स्वीकृतिपत्र दिया जाएगा। इसी तरह मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत पांच बच्चियों को स्वीकृतिपत्र दिया जाएगा। पांच दिव्यांगजन महिलाओं को ट्राई साइकिल दी जाएगी। सामुदायिक शौचालय की देखरेख करने वाली पांच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वीकृतिपत्र दिया जाएगा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत के तहत पांच लाभार्थियों में टूल किट का वितरण किया जाएगा। इसी तरह कृषि यंत्र का वितरण होगा। शादी अनुदान योजना की पांच लाभार्थियों को स्वीकृतिपत्र दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को स्वीकृतिपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed