फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm online augurated inaugurated rtpcr lab

सीएम ने ऑनलाइन किया आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन

Sun, 21 Nov 2021 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
cm online augurated inaugurated  rtpcr lab
सीएम ने ऑनलाइन किया आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन
विज्ञापन

काफी आसान हो जाएगी कोरोना की जांच, एक दिन में मिलेगी रिपोर्ट
पहले तीन से पांच दिन में मिलती थी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना आरटीपीसीआर जांच के लिए सीएचसी खलीलाबाद में बनी लैब का उद्घाटन रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन किया। इस दौरान जिले स्तर पर सीएमओ ने लैब संचालन की प्रक्रिया पूरी की। सीएम ने प्रदेश के 310 विशेेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्तिपत्र भी वितरित किया।
आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। सरकारी अस्पतालों में जांच की सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हर जिले में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब बन चुकी है। जिसका शुभारंभ भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी को देखते हुए 310 विशेषज्ञ चिकित्सकों को आज तैनात करते हुए नियुक्तिपत्र वितरित किया गया। सरकार हर वर्ग के मान सम्मान का ख्याल रख रही है। जिले स्तर पर सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि लैब पूूर्ण रूप से संचालित होनी शुरू हो गई है। कर्मियों की तैनाती हो चुकी है। अब आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आठ घंटे में ही मिल जाएगी।
विज्ञापन

अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार
दूसरे प्रदेशों से आए लोगों सहित स्थानीय लोगों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट के लिए अभी तक तीन से पांच दिन इंतजार करना पड़ता है। कोरोना जांच के लिए नमूना लेकर गोरखपुर, लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा जाता है, जिससे स्वास्थ्य विभाग को भी कोरोना मरीजों और संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग में परेशानी होती है। इसके साथ ही बाहर जाने वाले लोगों को भी आरटीपीसीआर जांच जरूरी कर दिया गया है। इसको देखते जिले में खुले आरटीपीसीआर लैब से लोगों की परेशानी दूर हो गई है। जांच रिपोर्ट आठ घंटे में मरीजों को मिल जाएगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सीएचसी खलीलाबाद में कोरोना के आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन सीएम के जरिए रविवार को हुआ है। लैब पूरी तरह से संचालित हो चुकी है। आरटीपीसीआर जांच के लिए अब सैंपल अन्य जिलों में नहीं जाएगा और यहीं पर एक ही दिन में जांच रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा मरीज को लाभ
आरटीपीसीआर लैब स्थापित होने के बाद एक ही दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। मरीजों को रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक दिन में 500 लोगों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। जांच तेज होने से संक्रमण पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed