{"_id":"6a3d897b260bcfe604039736","slug":"cm-connects-dhanghata-and-khajni-from-junath-dham-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152832-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैजूनाथ धाम से धनघटा-खजनी को साध गए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैजूनाथ धाम से धनघटा-खजनी को साध गए सीएम
विज्ञापन
सीएम की सभा में माैजूद लोग।
अनिल कुमार यादव
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के बसवारी गांव स्थित कुआनो नदी के किनारे बाबा बैजूनाथ धाम से सीएम योगी आदित्यनाथ खजनी और धनघटा को साध गए। उन्होंने धनघटा और खजनी क्षेत्र के लिए 475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जब दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यों का अलग-अलग उल्लेख किया तो जनता का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयघोष से पंडाल गूंज उठा।
सभा में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चंद चौहान ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं। अधूरे पड़े कार्यों के जल्द पूरा हो जाने की उम्मीद है। वहीं, खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में पूरा प्रदेश विकास के पथ पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खजनी क्षेत्र में कोई नगर पंचायत नहीं है। नगर पंचायत मिल जाती तो क्षेत्र का विकास आसानी होता। उन्होंने नगर पंचायत के लिए बेलघाट, महदेवा बाजार और सिकरीगंज क्षेत्र का नाम भी लिया। इसके बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश और देश में अच्छी सरकार होती है तो किसानों को काम, बेरोजगारों को रोजगार मिलता है। आज प्रदेश में अराजकता समाप्त हो चुकी है। कानून का राज है। विकास तेजी के साथ हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र धनघटा में 225 और खजनी में 251 करोड़ की लागत से परियोजनाओं पर काम होगा जिससे दोनों विधानसभा क्षेत्रों का विकास होगा।
जाम से जूझते रहे लोग, कड़ी मशक्कत के बाद निकले
बसवारी गांव स्थित बाबा बैजूनाथ धाम के परिसर में सभा के बाद उमड़ी भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को पसीना छूट गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद लोग जब घरों के लिए निकले तो लंबा जाम लग गया। मुख्य रास्ते पर जाम देख लोग खेतों के रास्ते रामजानकी मार्ग पर पहुंचने की कोशिश करते दिखे। सुरक्षाकर्मियों और ट्रैफिक के सिपाहियों ने काफी मेहनत कर जाम से मुक्ति दिलाई। लोगों को मुख्य रास्ते पर पहुंचने में काफी समय लग गया।