फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm appeal to plantation and water conservation

सीएम ने की पौधरोपण व जल संरक्षण की अपील

Sun, 05 Jun 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
cm appeal to plantation and water conservation
मगहर कबीर चौरा परिसर में पौध रोपण करते राष्ट्रपति।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सीएम ने की पौधरोपण व जल संरक्षण की अपील
विज्ञापन

संतकबीनगर। मगहर के कबीर चौरा परिसर में बने संत कबीर अकादमी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण व जल संरक्षण की अपील की। कहा कि संत कबीर ने हमेशा रूढ़िवाद का विरोध किया। नरक समझे जाने वाले मगहर आए और अपने विचारों व शिक्षाओं से उसे स्वर्ग बना दिया।
सीएम ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों व संतों ने सदैव हमें प्रेरणा दी है। पांच वर्ष पहले तक मगहर में आमी नदी बहुत प्रदूषित थी। पानी का रंग काला हो गया था। सरकार के प्रयास से आज आमी प्रदूषण मुक्त हो गई है। कहा कि आमी के प्रदूषित होने से किनारे बसे गावों की खेती चौपट हो जाती थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अमृत सरोवर के निर्माण का संकल्प दिया है। हमें संकल्प लेना होगा कि गांवों में बनने वाले अमृत सरोवरों को स्वच्छ और कब्जा मुक्त रखेंगे। साथ ही सीएम ने लोगों से पौधरोपण की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed