फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cloudy in the morning, sunny in the afternoon, humidity increased

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाए रहे बादल, दोपहर में निकली धूप, उमस बढ़ी

Tue, 16 Jul 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cloudy in the morning, sunny in the afternoon, humidity increased
संतकबीरनगर। दो दिनों से लगातार धूप निकलने के बाद अब उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बारिश के आसार बने, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई। इससे लोगों को गर्मी सताती रही और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों को अनुमान है अगले तीन दिन तक कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही बारिश होने की संभावना बनी रही। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए देखते रहे, लेकिन बारिश न होने से निराशा हुई। इसके साथ ही दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हुए। जो लोग घर से बाहर निकले वह लोग छांव की तलाश में भटकते रहे। यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कारण यह कि किसी भी वाहन स्टैंड पर छाजन की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को खुले आसमान तले वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के निवासी महेंद्र कुमार, दुर्गेश मौर्य आदि ने कहा कि बारिश न होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम में उतार- चढ़ाव बना हुआ है। वैसे अभी तीन दिन कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही किसानों को भी बारिश होने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed