फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clouds remained, temperature dropped, monsoon rains expected from today

Sant Kabir Nagar News: छाए रहे बादल, गिरा तापमान अाज से मानसूनी बारिश के आसार

Tue, 17 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained, temperature dropped, monsoon rains expected from today
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को सोमवार को हुई बारिश से राहत मिली है। मंगलवार को भी सुबह से आसमान मेंं बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस नीचे आने लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बुधवार से मानसून भी सक्रिय हो जाएगा, इससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।
पिछले दिनों मौसम में तल्खी से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। पारा लगातार चढ़ रहा था और 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन सोमवार को मौसम का रुख बदला और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब पारा भी नीचे आ रहा है और आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर के कुछ देर के लिए तेज धूप निकली, लेकिन फिर बादल छा जाने से मौसम सुहाना हो गया है। इससे कस्बों में चहल-पहल बढ़ गई है। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते दिखे। इससे दुकानदार भी खुश नजर आए।
विज्ञापन

बारिश के बने हैं आसार : आसमान में बादल छाए रहने से बारिश के आसार बने हुए हैं। बुधवार से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को राहत मिल सकती है। वैसे सोमवार को हुई बारिश से धान की बेहन को संजीवनी मिली है। इसके बाद किसान धान की रोपाई में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed