फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clouds of dust flying in the wind, ash and sand dropped on the roadside are making one sick

Sant Kabir Nagar News: हवा से उड़ रहा धूल का गुबार, सड़क किनारे गिराई गई राख व बालू कर रहा बीमार

Thu, 02 May 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Clouds of dust flying in the wind, ash and sand dropped on the roadside are making one sick
- हाईवे के किनारे कई जगह गिराई गई हैं राख
विज्ञापन

-धूल के कण आंखों में पड़ने से राहगीरों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी के बीच चल रही तेज पछुआ हवा ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं सड़क किनारे गिराई गई राख और रखे गए बालू लोगों को बीमार बनाने के साथ ही हादसे का सबब बन रहे हैं। हवा चलने से राख और धूल लोगों के आंखों में पड़ जा रही है। जिससे लोगों को डॉक्टर के पास जाना पड़ रहा है। इसके अलावा सांस लेने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ राख व धूल आसपास के घरों में जा रही हैं, जिससे घर में धूल की परत जम जा रही है।
हाईवे पर टेमा रहमत से मगहर तक करीब 25 किलोमीटर का क्षेत्र जनपद की सीमा में पड़ता है। सड़क के किनारे कई जगह पर गड्ढों को भरने के लिए राख गिराई जा रही है। तेज हवा के चलते राख उड़ रही है, जिससे आने-जाने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी सफर कर रहे लोगों को झेलनी पड़ रही है। कारण यह है कि राख उड़कर आंखों में पड़ जा रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मार्ग पर जिन लोगों का घर या दुकान है, वह भी खासे परेशान हैं। राख घरों व दुकानों में चली जा रही है। जिससे सामान तो खराब हो रहे हैं, वहीं घर में राख की परत जम जा रही है।
विज्ञापन



सड़क किनारे निर्माण सामग्री की दुकानें बढ़ा रही परेशानी
हाईवे से लेकर खलीलाबाद-धनघटा और खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर कई जगह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान लगाने वाले सड़क के किनारे गिट्टी व बालू रखकर बेच रहे हैं। तेज हवा चलने पर बालू उड़कर सफर करने वालों के आंखों में पड़ रहा है। कुछ लोग आंख में बालू के कण जाने से चिकित्सक को दिखाने पर मजबूर हो जा रहे हैं। यही नहीं धूल व राख के कारण फेफड़े का संक्रमण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग
सड़क किनारे बालू व राख गिराए जाने से आना-जाना मुश्किल हो गया है। तेज हवा के साथ राख व बालू उड़कर जहां आंखों में पड़ रही है, वहीं घरों व दुकानों में जा रहा है। जिससे समस्या बढ़ गई है।
-दिलीप अग्रहरि, शहरवासी

हाईवे पर कई स्थानों पर राख गिराई गई है, जो हवा चलने पर उड़ रही है। इससे सफर करने वालों को दिक्कत हो रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

- मिनहाज, शहरवासी

बोले जिम्मेदार
सड़क किनारे जो लोग बालू रखकर व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर पीछे कराया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। इसके बाद भी दुकानदार नहीं मानेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed