{"_id":"686c12324e28d6e9060ad884","slug":"claims-of-improvementlocal-fault-increased-the-problems-of-consumers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-135194-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुधार के दावे...लोकल फाल्ट ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुधार के दावे...लोकल फाल्ट ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की मुसीबत
Tue, 08 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फाल्ट ठीक करता कर्मचारी।
संतकबीरनगर। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए विद्युत के दावों के बीच लोकल फाल्ट ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। जिससे शहर से लेकर देहात तक उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। शहर में जहां ट्रिपिंग उपभोक्ताओं को परेशान किए हुए है वहीं बार-बार बिजली कटने की समस्या भी बनी हुई है।
बिजली निगम का दावा है कि एलटी लाइन के जर्जर तार और पोल बदल दिए गए हैं। वर्तमान में हाई टेंशन लाइनों को व्यवस्थित करने का कार्य हो रहा है। इसके तहत पोल व हाईटेंशन तारों को बदला जा रहा है। पोल के लिए जगह-जगह फाउंडेशन बनाए जा रहे हैं। कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। दूसरी तरफ विद्युत निगम के दावे के विपरीत लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली कट रही है जिससे पंखा, कूलर और बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को शहर के एचआर इंटर काॅलेज के पास, विधियानी, मड्या आदि क्षेत्राें में लोकल फाल्ट के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद बिजली कर्मियों ने गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की।