फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Claims of improvement have failed, power cuts are troubling in the scorching heat

Sant Kabir Nagar News: सुधार के दावे धड़ाम, भीषण गर्मी में सता रही बिजली कटाैती

Wed, 28 May 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Claims of improvement have failed, power cuts are troubling in the scorching heat
बिजली ट्रिपिंग को सही करते बिजलीकर्मी।
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के साथ उमस भरी गर्मी काफी बढ़ी है। लोग गर्मी से बिलबिला रहे हैं। इस बीच बिजली की ट्रिपिंग की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। इससे उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जिससे बिजली उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बार-बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। बिजली की आवाजाही के चलते कंप्यूटर आदि चलते-चलते बंद हो जा रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि बिजली निगम ने बिजली आपूर्ति में सुधार का लगातार दावा कर रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अभी भी कई मोहल्लों में जर्जर तार व पोल नहीं बदले जा सके। बुधवार को भी घोरखल मोहल्ले में लोगों के घरों के कनेक्शन जोड़ने का कार्य होता रहा। इस दौरान इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के निवासी राम प्रकट, रामदीन आदि ने कहा कि फरवरी माह में विद्युत सुधार के कार्य पूर्ण हो जाने थे, लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। जिसके कारण समस्या बढ़ गई है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पांच बजे बिजली कट जा ही है और आठ बजे के बाद बिजली आती है। इस दौरान पंखा, कूलर और बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार हो जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी का खड़ा हो रहा है।

कारण यह है सुबह पानी की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है, लेकिन बिजली न रहने से घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही है। दिन में भी बार-बार बिजली कट रही है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। आठ बजे के बाद बिजली आती है और करीब दस बजे फिर कट जा रही है। नहसापार के बिजली उपभोक्ता यशवंत चौरसिया, राम मिलन आदि ने कहा कि सुबह बिजली की कटौती के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed