फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City policeman suspended on charges of negligence

Sant Kabir Nagar News: लापरवाही के आरोप में शहर कोतवाल निलंबित

Sat, 28 Oct 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
City policeman suspended on charges of negligence
संतकबीरनगर। शहर के एचआर इंटर कॉलेज परिसर में डांडिया कार्यक्रम में हुए विवाद में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने शुक्रवार देर शाम कोतवाल रविंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी हैं।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि नवमी पर्व पर सोमवार की रात शहर के एचआर इंटर कॉलेज में डांडिया का कार्यक्रम हुआ था। उसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। कॉलेज गेट पर विवाद किया। घटना के दौरान शहर कोतवाल रविंद्र सिंह तीन आरोपियों को पकड़ कर कोतवाली ले गए थे और बिना कार्रवाई किए तीनों आरोपियों को छोड़ दिया। कोतवाल ने इसकी सूचना न तो उच्चाधिकारियों को दी और न ही लिखापढ़ी किए। यह घोर लापरवाही का परिचायक है। इसी वजह से कोतवाल रविंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। जल्द ही नए शहर कोतवाल की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed