फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City Kotwal and three SO's snatched chair, two sub-inspectors got the command of the police station

Sant Kabir Nagar News: शहर कोतवाल समेत तीन एसओ की छिनी कुर्सी, दो दरोगा को मिली थाने की कमान

Fri, 01 Sep 2023 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
City Kotwal and three SO's snatched chair, two sub-inspectors got the command of the police station
- तबादले की जद में आए सात इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन

- दस सब इंस्पेक्टर बनाए गए चौकी इंचार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर बृहस्पतिवार देर शाम सात इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया। फेरबदल की सूची में चार एसओ भी बदले गए। इसमें शहर कोतवाल,बेलहर एसओ और महिला थाना एसओ की जहां कुर्सी छिन गई,वहीं दो दरोगा को एसओ की कमान मिली।


एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शहर कोतवाल रहे सर्वेश राय को हटा कर पासपोर्ट सेल,प्रभारी फीड बैक सेल, फील्ड यूनिट में तैनाती दी गई। जबकि मेंहदावल एसओ रहे रविंद्र सिंह को शहर का नया कोतवाल बनाया है। बेलहर कला एसओ रहे राम अशीष यादव को हटा कर प्रभारी न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया। एसओ महिला थाना रहे वृजेश यादव को हटा कर इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर कोतवाली में तैनाती दी गई। इंस्पेक्टर मंजू सिंह को क्राइम ब्रांच, इंस्पेक्टर संध्यारानी को प्रभारी महिला पुलिस परामर्श केंद्र धनघटा में तैनाती दी गई। पासपोर्ट सेल में तैनात रहे इंस्पेक्टर विजय कुमार दूबे को एसओ मेंहदावल और चौकी प्रभारी कलक्ट्रेट रहे एसआई लाल बिहारी निषाद को एसओ महिला थाना बनाया गया। जबकि कालीजगदीशपुर चौकी प्रभारी रहे एसआई राम वशिष्ठ को एसओ बेलहर कला बनाया गया। एसआई अशोक दूबे को चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ, एसआई उदय शंकर द्विवेदी को चौकी प्रभारी जगदीशपुर, एसआई मोतीचंद्र को चौकी प्रभारी कालीजगदीशपुर, एसआई धर्मेद्र यादव को चौकी प्रभारी औद्योगिकनगर,एसआई शशिकांत तिवारी को चौकी प्रभारी पौली, एसआई वीरेंद्र मिश्रा को चौकी प्रभारी राजेडीहा,एसआई संजय कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी कलक्ट्रेट, एसआई अरविंद कुमार को प्रभारी चौकी बिडहर घाट, एसआई अश्वनी कुमार भाष्कर को प्रभारी चौकी तितौवा,एसआई ओम प्रकाश यादव को एसएसआई धर्मसिंहवा,एसआई देव प्रयाग सिंह को चौकी प्रभारी गौसपुर और एसआई प्रमेश मिश्रा को कोतवाली खलीलाबाद में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed