फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chori in krishnanagar colony

बंद घर में चोरी, नकदी समेत जेवरात उठा ले गए चोर

Tue, 29 Jun 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
chori in krishnanagar colony
बंद घर में चोरी, नकदी समेत जेवरात उठा ले गए चोर
विज्ञापन

- खलीलाबाद शहर के कृष्णानगर कालोनी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के कृष्णानगर कालोनी में बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर घर में रखे नकदी, जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर नवीन मंडी चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कृष्णानगर कालोनी में लाल बिहारी यादव के मकान में सांथा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक मोतीपुर में तैनात सहायक अध्यापक मनोज मिश्र किराए पर रहते हैं। मनोज मिश्र ने बताया कि वह 20 मई को अपने गांव आजमगढ़ जिले के कलाफतपुर चले गए थे। 28 जून को मोहल्ले के लोगों ने फोन पर सूचना दिया कि घर में चोरी हो गई है। जिसके बाद वह यहां पहुंचे। घर के अंदर जाकर देखा तो दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। कमरे में आलमारी से सारा सामान बिखरा था। आलमारी में 18 हजार रुपये नकद, एक अंगूठी, तीन पायल, झुमका, एक लाकेट, चांदी का चार सिक्क और सात नाक की कील गायब थी। उन्होंने बताया कि बगल के एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसमें दो लोग घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर चौकी इंचार्ज नवीन मंडी अनिरूद्ध सिंह मौके पर पहुंचे और जांचपड़ताल की। कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि सूचना मिली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed