फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chirag paswan wellcomed

Sant Kabir Nagar News: चिराग पासवान का खलीलाबाद में हुआ स्वागत

Tue, 23 Jan 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
chirag paswan wellcomed
खलीलाबाद में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते  कार्यकर्ता।संवाद
अयोध्या जाते समय लोक जन शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सड़क मार्ग से जा रहे लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का डीघा बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध ने समाज का जाति प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इसपर उन्होंने उक्त मामले को सदन में उठाने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष लाल चंद्र दुसाध ने ज्ञापन देते हुए कहा कि जिला और तहसील प्रशासन षड़यंत्र के तहत दुसाध समाज का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। दुसाध-ढाढ़ी में उलझाकर साजिश की जा रही है। समाज के लोगों का शोषण किया जा रहा है। इसी तरह समाज हित कई समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उक्त प्रकरण को लोकसभा में उठाने का भरोसा दिया। स्वागत करने वालों में अरविंद पासवान, प्रदेश सचिव रामशंकर पासवान, संजय पासवान, बालकिशुन पासवान, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव दुसाध, जिला सचिव अजय दुसाध, जिला कोषाध्यक्ष रामकोमल, अनिल पासवान, अरविंद पासवान, विजय प्रताप, शशिकांत उर्फ सोनू पासवान, सर्वजीत पासवान, धीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed