फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chinese garlic worth Rs 1.5 crore consumed in Sahalag

Sant Kabir Nagar News: सहालग में खप गया डेढ़ करोड़ का चीनी लहसुन

Thu, 19 Dec 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 19 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Chinese garlic worth Rs 1.5 crore consumed in Sahalag
नवीन मंडी में बिक रहा चीन का लहसुन।
संतकबीरनगर। सहालग के समय नवंबर और दिसंबर माह में जिले में करीब डेढ़ करोड़ का लहसुन खप गया है। विवाह और शुभ कार्यों में हर तरह के पकवान में लहसुन की आवश्यकता होती है। इसमें सबसे ज्यादा चीन के लहसुन की बिक्री हुई।
विज्ञापन

चमकदार लहसुन के चलते व्यापारियों को भी अच्छी आमदनी हुई। व्यापारियों का कहना था कि लोगों की चमकदार और बड़े दाने वाले लहसुन की ज्यादा डिमांड रही। जिले में लहसुन का कारोबार ज्यादातर गोरखपुर से होता है। वहां से व्यापारी बोरे में लहसुन सब्जी की गाड़ियों से मंगाते हैं। कुछ बिचौलिया लहसुन लाकर व्यापारियों के वहां सप्लाई करते हैं। उसमें उन्हें कमीशन भी मिलती है। व्यापारी जितना ऑर्डर देते हैं उतना ही लहसुन लाकर उन्हें दिया जाता है। हालांकि नवीन मंडी में भी लहसुन आता है लेकिन वह भी चार से पांच बोरिया ही मंगाई जाती है। संतकबीरनगर में चीनी के लहसुन की बिक्री धड़ल्ले से होती है। गोला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी समेत कुछ व्यापारी चीनी का लहसुन बेचते हैं। इसका मूल्य 230 से 240 रुपये प्रति किलो है। जबकि देसी लहसुन की कीमत करीब 300 से 330 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में चीनी के लहसुन की मांग अधिक होती है। यह पूरी तरह से सफेद होता है और इसके दाने बड़े हाेते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं।
विज्ञापन

लहसुन के व्यापारियों की मानें तो इस बार चीनी लहसुन का डेढ़ करोड़ का कारोबार हुआ है। जबकि लोकल लहसुन का कारोबार एक करोड़ के करीब हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि लाेग देसी लहसुन ही मंगाना पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोग चीन का लहसुन मंगाकर कारोबार को खराब कर रहे हैं। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed