फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Child's finger broken due to beating, case filed against 37 including school manager

Sant Kabir Nagar News: पिटाई से बच्चे की अंगुली टूटी, स्कूल प्रबंधक समेत 37 पर केस

Sun, 07 Sep 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Child's finger broken due to beating, case filed against 37 including school manager
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक बच्चे पिटाई से अंगुली टूट गई। पीड़ित के पिता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने स्कूल प्रबंधक समेत सात नामजद और 30 अज्ञात स्कूल स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ रजनीश राय ने बताया कि क्षेत्र के पुत्तसर गांव निवासी अनिल कुमार प्रजापति ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पांच सितंबर को उनका बेटा वैभव अपने भाई बहन के साथ तिराहे पर स्थित घर में कोचिंग पढ़ रहा था। इसी बात की खुन्नस लेकर विपक्षी त्रियुगी नाथ पांडेय, प्रिजवल पांडेय आदि पहुंचे और उनके तीनों बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। आरोप है कि शनिवार को विपक्षी दोबारा घर में घुसकर मार पीटकर घायल कर दिए, जिससे बच्चे की उंगली टूट गई। आरोपियों ने उन्हे जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी विद्यालय प्रबंधक त्रियुगी नाथ पांडेय, प्रिजवल पांडेय, सिद्वनाथ पांडेय, मनीष, विजय, दीपक, त्रियुगी नाथ पांडेय की बेटी नाम अज्ञात एवं विद्यालय स्टाफ 30 लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि मामले में सभी आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed