फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children in school will learn about waste management; a competition will also be held.

Sant Kabir Nagar News: स्कूल में बच्चे सीखेंगे कूड़ा प्रबंधन, होगी प्रतियोगिता

Thu, 22 Oct 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Children in school will learn about waste management; a competition will also be held.
संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई के साथ कूड़ा प्रबंधन और उससे वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। 28 अक्तूबर को विद्यालयों में प्रार्थना सभा में ई-वेस्ट प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के खतरे और उसके सुरक्षित प्रबंधन की प्रक्रिया को समझाया जाएगा। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की पहल पर 28 अक्तूबर को विद्यालयों की प्रार्थना सभा में ई-वेस्ट प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

इसमें इलेक्ट्रॉनिक कचरे के खतरों और उसके सुरक्षित प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। विद्यालयों में चार रंगों के कूड़ेदान रखे जाएंगे। हरे कूड़ेदान में गीला, नीले में सूखा, लाल में सेनेटरी और काले में विशेष देखभाल वाले कचरे को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खराब बल्ब, एक्सपायर दवाएं, पेंट के डिब्बे और ई-वेस्ट शामिल हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए और डीआईओएस को अभियान प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। डायट, जिला परियोजना कार्यालयों और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी चार-चार कूड़ेदान रखे जाएंगे। ई-वेस्ट के प्रबंधन के लिए विकासखंड स्तर पर बीईओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
डीआईओएस ने बताया कि इसकी फोटो अपलोड कर जानकारी दी जाएगी ताकि यह मालूम हो सके कि विद्यालयों ने इसका प्रयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed