फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children becoming vulnerable to fatty liver and stomach related diseases

Sant Kabir Nagar News: फैटी लिवर और पेट संबंधी बीमारी की चपेट में आ रहे बच्चे

Sat, 24 Aug 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Children becoming vulnerable to fatty liver and stomach related diseases
- डिब्बा बंद दूध, जंक फूड से पांच साल तक के बच्चों में मोटापा बढ़ने से घेर रहीं बीमारियां
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में रोजाना इस रोग से संबंधित 10 बच्चे पहुंच रहे
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। डिब्बा बंद दूध, पैक्ड सप्लीमेंट, जंक फूड आदि से पांच साल तक के बच्चे मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बच्चे टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर (बीपी), फैटी लीवर, हृदय रोग, पेट संबंधी समस्याओं की चपेट आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 10 बच्चे इससे पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बचाव के साथ ही इलाज कर रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि माताओं द्वारा पर्याप्त स्तनपान नहीं कराने के मामले बढ़ रहे हैं। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिलना चाहिए। दो-तीन माह का होते ही बच्चे को डिब्बा बंद दूध पिलाना शुरू कर दिया जाता है। बच्चा छह-सात माह का होता है, तो पैक्ड सप्लीमेंट फूड शुरू देते हैं जबकि दाल, सेमी लिक्विड फूड व जूस देना चाहिए। पैक्ड सप्लीमेंट फूड में कैलोरी ज्यादा होती है, जो बच्चा पचा नहीं पाता है। कैलोरी वसा की कोशिकाओं में जमा हो जाती है।
विज्ञापन


ये प्रक्रिया लगातार चलने से वसा कोशिकाएं विकसित होने से लगती है और मोटापा बढ़ जाता है। जब बच्चा दो साल का हो जाता है, तो जंक फूड खिलाना शुरू कर देते हैं। डॉ. सुनील ने बताया कि मोटापे की वजह से बच्चे टाइप-टू डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मानसिक समस्या, पेट संबंधी समस्याओं की गिरफ्त में फंस रहे हैं। ऐसे में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
मोटापे से होने वाले नुकसान
- मोटापा और खेलकूद में शामिल नहीं होने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
- ज्यादा कैलोरी खाने से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है।

- अधिक वजन बढ़ने से बच्चों में सांस लेने की दिक्कत होने से अस्थमा की आशंका रहती है।

- अधिक फैट जमा होने से फैटी लिवर की समस्या हो जाती है।

- घुटनों व कुल्हों पर दबाव पड़ता है, जिससे इनमें दर्द होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed