{"_id":"66d4c26d1042884a7d0b6004","slug":"child-dies-due-to-snakebite-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120096-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से बालक की मौत
Mon, 02 Sep 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के अंजान शहीद वार्ड के अब्दुल्ला निवासी बालक को रात में सोते समय सांप ने काट लिया। इस घटना के बाद परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां बालक की हालत खराब देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मगहर कस्बे के अंजान शहीद के अब्दुल्ला नगर निवासी तसव्वर अली उर्फ गुड्डू ने बताया कि उसका बेटा मोहम्मद शोएब (12) वर्ष शनिवार की रात घर में मच्छरदानी में सो रहा था। इसी दौरान मच्छरदानी के अन्दर घुसकर सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद बालक की चीख सुनकर परिवार के लोग उठ गए। मोहम्मद शोएब को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।