{"_id":"67800b51bed0a7a82d095940","slug":"child-dies-after-being-hit-by-bike-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126842-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत
Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के जामाडीह में बृहस्पतिवार को दिन ननिहाल आए घर के बाहर खेल रहे एक सात वर्षीय बच्चे को एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मार दी। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बखिरा कस्बा के तुरहा टोला निवासी सात वर्षीय सत्यम पुत्र काजू स्कूल बंद होने के वजह से दो दिन पूर्व अपनी मां सुमन के साथ दुधारा थाना क्षेत्र के जामडीह में स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे के करीब वह अपने मामा के घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हाे गया।
परिजन लोगों की मदद से उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद बच्चे का मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। एसओ दुधारा ट्रेनी सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।