फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhath Gala begins with bath, Khay

नहाय, खाय के साथ छठ पर्व शुरू

Sun, 11 Nov 2018 11:16 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sun, 11 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Chhath Gala begins with bath, Khay
नहाय, खाय के साथ छठ पर्व शुरू - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सोमवार को खरना के साथ छठ पूजा शुरू हो जाएगी। पूजा सामग्री की बिक्री के लिए बाजार सज गए हैं। उधर, नहाय, खाय के साथ छठ पर्व की शुुरुआत हो गई है। 
विज्ञापन

 
तीन दिन तक चलने वाले छह पूूजा का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। सोमवार को खरना के बाद छठ पूजा का पर्व शुरू हो जाएगा। मंगलवार की शाम को महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। बुधवार की सुबह उगते सूरज को अर्ध्य देने के साथ व्रत पूरा होगा। पूर्वांचल के प्रमुख त्योहार में शामिल हो चुके छठ पूजा के लिए कई दिन से तैयारियां चल रही है। खलीलाबाद शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के पोखरों और नदियों के घाटों की सफाई हो चुकी है। पर्व में लगने वाले पूजा सामग्री की दुकानें शहर से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों में सज चुकी हैं। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, समय जी स्थान समेत अन्य जगहों पर दुकानें सजी हुई हैं। जहां पर छठ पूजा में व्रत रहने वाली महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। धनघटा, महुली, हैंसर, मेंहदावल, बखिरा, बेलहर, नंदौर, मगहर, लोहरैया, पौली, हरिहरपुर आदि कस्बों में पूजा सामग्री की दुकानें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed