{"_id":"6776d6fe4ae36a2a5b04b6f2","slug":"chest-pain-patients-increase-in-coldmostly-youth-riding-bikes-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126451-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठंड में सीने में दर्द के मरीज बढ़े... अधिकतर बाइक चलाने वाले युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठंड में सीने में दर्द के मरीज बढ़े... अधिकतर बाइक चलाने वाले युवा
Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संंतकबीरनगर। ठंड से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। किसी को जुकाम तो कई खांसी सहित दर्द की समस्या से परेशान है। सीने में दर्द के मरीज भी बढ़ गए हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 150 की ओपीडी में 40 से 50 मरीज ऐसे हैं, जो सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बाइक चलाने वाले युवाओं की संख्या अधिक है। चिकित्सक उन्हें ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर कुमार सिद्धार्थ बतातें हैं कि चेस्ट विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 150 के आसपास मरीज आते हैं। इनमें ज्यादातर युवा सीने में दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ईसीजी समेत अन्य जांच कराने में कुछ निकलता नहीं है। युवा बताते हैं कि बाइक चलाई थी, इसके बाद से ही सीने में दर्द हो रहा है। डॉक्टर कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि बाइक चलाने से सीधी हवा सीने में लगती है। ऐसे में ठंड लग जाती है और सीने में दर्द होने लगता है।
विज्ञापन
ऐसे मरीजों की संख्या प्रतिदिन 40 से 45 तक रहती है। डॉक्टर ने बताया कि बाइक चलाते समय हर व्यक्ति तीन लेयर में गर्म कपड़े पहने, जिससे सीने में हवा न लगे। वहीं नाक व मुंह को ढंक कर निकलें। सिर और कान में कैप, मफलर आदि लगाकर ही बाइक चलाएं।