{"_id":"62e82195710c7a6b80032171","slug":"chc-running-in-one-room-of-panchayat-bhawan-khalilabad-news-gkp4457190145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन के एक कमरे में चल रहा सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन के एक कमरे में चल रहा सीएचसी
विज्ञापन
बेलहर में अधूरा पड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
पंचायत भवन के एक कमरे में चल रहा सीएचसी
जून के अंतिम सप्ताह में मिलना था बेलहर कलां सीएचसी को अपना भवन बेलहर(संतकबीरनगर)। नौ साल से पंचायत भवन के एक कमरे में सीएचसी बेलहर कलां चल रहा है। जून के अंत तक खुद का भवन मिलना था। अगस्त शुरू हो गया पर सीएचसी को अपना भवन नहीं मिल पाया है।
वर्ष 2013 में तत्कालीन खाद एवं रसद राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने सीएचसी बेलहर कलां का शिलान्यास किया था। डेढ़ साल के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण होना था। समय से बजट नहीं मिलने से निर्माण कार्य धीमी गति से हुआ। निर्माणाधीन सीएचसी भवन में न तो शौचालय निर्माण पूर्ण है और न ही दरवाजे लगे हैं।
क्षेत्र के अखिलेश राय, सद्दाम, हरिनाथ कन्नौजिया, राजू, सोहन, मोहन, भोलू, राधेश्याम, धनश्याम, मदन मोहन ने बताया कि नौ साल बाद भी बेलहर कलां सीएचसी भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष पांडेय ने बताया कि एक कमरे में किसी तरह से मरीजों का इलाज करना पड़ता है। प्रतिदिन 50 से 60 मरीज आते हैं। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। यदि खुद कि भवन हो जाएगा तो मरीजों की जांच और भर्ती करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
...
सात साल में दो करोड़ रुपये बढ़ गई लागत
वर्ष 2013 में सीएचसी बेलहर कलां को स्वीकृति मिली थी। उस दौरान इसकी लागत 336 करोड़ रुपये थी। वर्ष 2020 में इस्टीमेट रिवाइज हुआ तो लागत 527 करोड़ रुपये पहुंच गई। वर्ष 2021 में रकम मिल गई और काम धीमी गति से चल रहा है।
...
कोट
सीएचसी का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। मुख्य भवन और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का आवास पूर्ण होने की स्थिति में है। दोनों भवन अगस्त के अंत तक पूरा हो जाएंगे। मुख्य भवन को हैंडओवर करने की तैयारी है।
-वीरेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, राजकीय निर्माण निगम
...
कार्यदायी संस्था को जल्द भवन को हैंडओवर करने के लिए कहा गया है। भवन हैंडओवर होते ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगेगी।
- डॉ. अनिरूद्घ सिंह, सीएमओ