फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CHC in-charge served notice to the transferred doctor

Sant Kabir Nagar News: स्थांतरित चिकित्सक को सीएचसी प्रभारी ने थमाया नोटिस

Mon, 01 Apr 2024 02:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 02:57 PM IST
विज्ञापन
CHC in-charge served notice to the transferred doctor
- दो दिन में आवास खाली करने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

- स्थानांतरण के बाद भी चिकित्सक पर आवास पर प्रसव कराने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मेंहदावल नगर में स्थित सीएचसी से नाथनगर स्थांतरित किए गए चिकित्सक डॉ. लोकेश त्रिपाठी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल के प्रभारी डॉ. आईडी गौरव ने मनमानी करने पर नोटिस थमाया है। उन्हें दो दिन के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिए गए हैं। आवास खाली न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
चिकित्सक डॉ. लोकेश को दिए गए नोटिस में सीएचसी प्रभारी ने लिखा है कि मुख्य चिकित्साधिकारी के मौखिक निर्देश व जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर स्थानांतरण के बाद रिलीव किया गया था। उसके बाद भी आवासीय परिसर में मरीजों को देखा जा रहा और प्रसव कराया जा रहा है। यह कार्य कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध है। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दो दिनों के भीतर चिकित्सक को आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

चर्चा है कि दो दिन पूर्व एक महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। आरोप है कि डॉ. लोकेश त्रिपाठी ने आवास पर उसका प्रसव कराया। चर्चा में आने के बाद मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। जिसके बाद सीएचसी प्रभारी ने चिकित्सक को आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानांतरण के बाद भी आवास में मरीज को देखने व प्रसव कराने का मामला सामने आने पर डॉ. लोकेश त्रिपाठी को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। आवास नहीं खाली करने पर कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जाएगी।


- डॉ आईडी गौरव, सीएचसी प्रभारी, मेंहदावल

नियम विरूद्ध आवास का हुआ आवंटन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कई आवास संविदा कर्मी को दिए गए हैं, जबकि नियम अनुसार संविदा कर्मी को आवास देने की व्यवस्था नहीं है। यदि उच्च स्तरीय जांच हो तो संविदा कर्मियों से आवास के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आयेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed