फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chaos during Tajiya procession, case against 250 people

Sant Kabir Nagar News: ताजिया के जुलूस के दौरान बवाल, ढाई सौ लोगों पर केस

Fri, 19 Jul 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chaos during Tajiya procession, case against 250 people
जंगल ऊन सरही में मोहर्रम के जुलूस में विवाद के मची भगदड़। स्रोत- ग्रामीण
- परंपरागत रास्ते से जुलूस न ले जाने के विरोध पर बढ़ा विवाद, पथराव और मारपीट में छह लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जंगल ऊन ग्राम पंचायत के सरही गांव से बुधवार की रात ताजिया का जुलूस निकाले जाने के दौरान दो समुदायों में बवाल हो गया। परंपरागत मार्ग से हटकर ताजिया ले जाने को लेकर हुए पथराव और मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
इस मामले में एक पक्ष से जयप्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने 17 नामजद और 150-200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं चौकी प्रभारी की तहरीर पर नौ नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। दो केस में करीब ढाई सौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ग्राम सभा जंगल ऊन के डेरवा और सरही टोला से ताजिया का जुलूस देर शाम आठ बजे के करीब मुख्य मार्ग पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि जुलूस पारंपरिक मार्ग से न जाकर बगहवा टोला की तरफ बढ़ गया।
विज्ञापन

जय प्रकाश पक्ष का आरोप है कि उनकी ओर से बच्चों ने विरोध जताया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाव में पहुंचे जय प्रकाश को भी मारापीटा। आरोप है कि इस दौरान ताजिया के जुलूस में शामिल लोगों ने पथराव भी किया। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को शांत कराया। इसके बाद ताजिया दफन किया गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह भी ताजिया वाले पक्ष से करीब डेढ़ सौ लोगों ने लाठी-डंडा लेकर जय प्रकाश पक्ष पर धावा बोल दिया। गांव में तैनात पुलिस ने सख्ती दिखाई तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल-नगाड़े के शोर के विरोध पर बढ़ गया बवाल





संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जंगल ऊन ग्राम पंचायत के डेरवा और सरही टोले से निकाला गया ताजिया का जुलूस परंपरागत मार्ग से हटकर बेलहिया टोला पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल ढोल-नगाड़े के शोर के विरोध से शुरू हुआ विवाद बवाल में तब्दील हो गया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस अफसर भी पल-पल की गतिविधि की खबर ले रहे हैं।


कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बेलहिया टोला निवासी जय प्रकाश यादव का आरोप है ताजिया का जुलूस निर्धारित स्थान से शुरू होकर आस मोहम्मद के घर तक जाता था और वहां से वापस ताजिया कर्बला ले जाया जाता रहा है। यह व्यवस्था पूर्वजों के समय से चली आ रही है। इस बार रास्ता बदल दिया गया। आरोप है कि आस मोहम्मद, मुहम्मद दानिश, मोहम्मद आसिफ, साफिया खातून, जौहर अली, जावेद उर्फ लकीर, जुनेद व परवेज, फैसल, समीर, रिजवान, साहेब, मोहम्मद हुसैन, जमीर बदरुन्निशा, हबीबो, रुबीना, हैदर समेत 150 से 200 अज्ञात लोग रात लगभग आठ बजे ताजिया के साथ आस मोहम्मद के घर से उल्टी दिशा में लगभग 50 मीटर आगे बढ़कर ढोल नगाड़ा बजाने लगे।



आरोप है कि ढोल-नगाड़े के शोर पर एतराज किया गया तो आस मोहम्मद और जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बवाल में रामसावर, अजय, सत्यनारायन, पप्पू, अमन व और जय प्रकाश को चोट आई है। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घटना से काफी दहशत पैदा हो गई और महिलाओं ने खुद को कमरे में बंद कर किसी तरह खुद को बचाया। विवाद में शामिल एक पक्ष की चार महिलाओं को शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।





पुलिस की तरफ से नौ नामजद व 25 अज्ञात पर केस

घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी अनिल प्रकाश पाण्डेय की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के आस मोहम्मद, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद आसिफ, जौहर अली, परवेज व जावेद और दूसरे पक्ष के जय प्रकाश, रामसावर व अजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं गांव में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पीएससी एवं पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।






बुधवार की शाम को सरही गांव से ताजिया का जुलूस निकल रहा था। उसी दौरान ढोल-नगाड़ा बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया और ताजिया कर्बला तक पहुंचवाया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- शशि शेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed