{"_id":"62618efcb7cbab7e174a319e","slug":"changed-city-makeup-khalilabad-news-gkp4341681184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगी शहर की सूरत, रोशनी से जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगी शहर की सूरत, रोशनी से जगमगाएगा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलेगी शहर की सूरत, रोशनी से जगमगाएगा शहर
- शहर के कई स्थानों पर लगाई जाएंगी हाई मास्ट लाइटें
- बीच में कई स्थानों पर लगेंगी रंग-बिरंगी लाइटें
-डिवाइडर पर दोनों तरफ लिखे जाएंगे कबीर के दोहे
वीरेंद्र यादव
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद शहर को नए सिरे से संवारने में जुट गई है। इसके तहत खलीलाबाद कस्बे को रोशनी से जगमगाने के साथ ही उसके सुंदरीकरण पर काम कर रही है। पुराने डिवाइडर की जगह जहां डिवाइडर का काम अंतिम चरण में चल रहा है, वहीं डिवाइडर के दोनों तरफ संतकबीर से जुड़े दोहे आदि लिखे जाने की तैयारी चल रही है, ताकि लोगों को संतकबीर से जुड़े होने का एहसास हो।
नगर पालिका करीब दो करोड़ की परियोजना के अंतर्गत शहर के मेंहदावल बाईपास से शुगर मिल चौराहे तक पुुराने डिवाइडर को तुड़वाकर नए डिवाइडर का कार्य करा रही है। इसके तहत कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके पीछे पालिका प्रशासन का तर्क है कि इससे आने-जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही खलीलाबाद कस्बे और नगर पालिका की सीमा में शामिल क्षेत्रों को रोशनी से जगमगाने के लिए भी पहल हुई है। इसमें कई स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी। इसमें मुखलिसपुर तिराहे के पास व बैंक चौराहा पर हाईमास्ट लाइट लगा दी गई है, जबकि नेहरू चौके के सब्जी मंडी रोड, बड़गो शिव मंदिर, अस्पताल चौराहा, नेदुला चौराहा, मिश्रौलिया स्कूल के पास, मल्ल तिराहा, वन देवी उस्का, गौसपुर आंगनबाड़ी केंद्र आदि स्थानों पर लाइट लगाने के लिए फाउंडेशन का कार्य पूरा हो गया है। यहां जल्द ही लाइटें लग जाएंगी। इसके साथ हनुमान मंदिर बनियाबारी सहित अन्य स्थानों पर भी लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं शहर में बने डिवाइडर के बीच में जगह-जगह तीन तरफ प्रकाश देने वाली लाइटें लगेंगी, इससे लोगों को रात्रि के समय आने-जाने में जहां सुविधा मिलेगी, वहीं शहर की रौनक भी बढ़ेगी।
इंसेट-
शहर को संवारने के लिए पालिका कटिबद्ध है। प्रमुख चौराहों पर राजस्थान के कारीगरों द्वारा महापुरुषों की मूर्तियों की संवारने का कार्य कराया गया है। लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में शहर का लुक बदला नजर जाएगा।
विज्ञापन
श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन
शहर में डिवाडर का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द ही लाइटें लगाने का कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य कराए जा रहे हैं।
सुरेश मौर्य, ईओ नगर पालिका