फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Change in the morning... relief from sunshine in the afternoon

Sant Kabir Nagar News: सुबह बदली... दोपहर बाद धूप निकलने से राहत

Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Change in the morning... relief from sunshine in the afternoon
- बाजारों में दिखी चहल-पहल, खरीदारी करते दिखे लोग
विज्ञापन

- शाम को गलन के चलते अलाव तापते रहे लोग
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। तीन दिन से बदली रहने से लोग ठंड में ठिठुरते रहे। बृहस्पतिवार को भी सुबह बदली रहने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ, लेकिन दोपहर के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बाजार में चहल-पहल दिखी और लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। शाम को गलन के चलते ठंड का असर दिखा। ऐसे में जो लोग शहर में रहे, वह अलाव तापते दिखे।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह में आसमान में बादल छाए रहने से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी रही। दोपहर बाद धूप निकली तो बच्चे खेलने-कूदने में व्यस्त हो गए। बाजारों में भी राैनक दिखी। दुकानों पर ग्राहकों की आमद बढ़ने से दुकानदार भी खुश नजर आए, जबकि किसान फसलों के खरपतवार और कीटनाशक का छिड़काव करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

खलीलाबाद विकास क्षेत्र के धरैची के किसान गणेश प्रसाद व दुबौली के जय सिंह आदि ने कहा कि धूप निकलने से छिड़काव का असर ज्यादा रहता है। ऐसे में छिड़काव कर रहे हैं। दूसरी तरफ शाम होते गलन और ठंड के चलते लोग परेशान रहे। अधिकतर लोग जल्दी ही घर चले गए। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि ठंड को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही रैन बसेरे सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगले सप्ताह बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed