फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chance to built boundrywall in school

578 स्कूलों की बाउंड्रीवाल के निर्माण की जगी आस

Sun, 11 Sep 2022 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
chance to built boundrywall in school
प्राथमिक विद्यालय पटखौली में बाउंड्रीवाल नहीं है। संवाद - फोटो : KHALILABAD
578 स्कूलों की बाउंड्रीवाल के निर्माण की जगी आस
विज्ञापन

- शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 578 स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं है। इसके निर्माण को लेकर शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से सूची तलब की है। जिसके बाद विभाग को बाउंड्रीवाल के निर्माण की आस जग गई है। बाउंड्रीवाल न होने से परिसर में अराजक तत्वों के साथ ही जानवरों के विचरण होता है, जिससे परिसर में हमेशा गंदगी बनी रहती है।
जिले में 1,247 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 578 स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं है। इन विद्यालयों में एक लाख 52 हजार के करीब विद्यार्थी नामांकित हैं। बाउंड्रीवाल न होने से विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवा खड़ा होता रहा है। कही पर विवाद की वजह से बाउंड्रीवाल नहीं बन पाई तो कही पर बाउंड्रीवाल के लिए रकम ही नहीं है।
विज्ञापन

इधर शुक्रवार को वीड़ियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राज्य परियोजना कार्यालय ने सभी बीईओ से बाउंड्रीवाल न होने के बाबत जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि धन का आवंटन न होना और कही-कही विवाद की वजह से बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से 578 स्कूलों की सूची परियोजना कार्यालय को भेजी गई। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन स्कूलों में बाउंड्रीवाल के मद में रकम जारी हो जाएगा। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि बाउंड्रीवाल न होने की सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को भेज दी गई है। जैसे ही धन का आवंटन होगा स्कूलों में बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed