फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chairman should be such that they solve the problems

Sant Kabir Nagar News: चेयरमैन, सभासद ऐसे हों जो जनता की समस्याएं दूर कराएं

Thu, 04 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
chairman should be such that they solve the problems
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी चर्चा जोर पकड़ रही है। गली-मोहल्ले से लेकर चौक-चौराहे, स्कूल व कॉलेज तक हर तरफ चेयरमैन और सभासद प्रत्याशी को लेकर चर्चा हो रही है। इसी क्रम में अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को एचआर इंटर कॉलेज में चुनावी चर्चा आयोजित की गई। शिक्षकों ने खुलकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कहा कि चाहे चेयरमैन हों या फिर सभासद, सबके लिए शिक्षित होने के साथ बेदाग छवि का होना पहली शर्त होनी चाहिए। चुनाव जीतने के बाद अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के निस्तारित करना चाहिए। शहर के लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य समझना होगा।
विज्ञापन

चेयरमैन और सभासद का बेदाग छवि का होना भी जरूरी
चेयरमैन और सभासद बेदाग छवि का होना चाहिए। वहीं, शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। वर्तमान समय में ई-रिक्शा शहर की सबसे बड़ी समस्या है। इन पर यातायात विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। इनकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि प्रकाश श्रीवास्तव
जनसुलभ होना पहली प्राथमिकता
चेयरमैन ही नहीं, सभासद का जनसुलभ होना पहली प्राथमिकता है। तभी वह लोगों की समस्याओं को दूर कर सकेगा। फिलहाल शहर की बड़ी समस्या जलनिकासी है। हल्की बारिश होने पर शहर में जलभराव हो जाता है। इससे निजात दिलाने की ठोस कार्ययोजना पर काम होना चाहिए।
- राम कुमार सिंह
सफाई, अतिक्रमण जैसे मसले पर अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए
ठेले और खोमचे वाले शहर में जाम की सबसे बड़ी वजह हैं। चुने गए चेयरमैन और सभासद को बोर्ड और कार्यकारिणी को इस समस्या से निजात के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। सभी को स्थान उपलब्ध कराकर व्यवस्थित करना चाहिए।
- डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी
स्कूल-कॉलेज के पास समय से उठे कूड़ा
चेयरमैन ऐसा हो जो शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में बेहतर स्थान दिला सके। भले ही स्वच्छता को लेकर सरकार काफी काम कर रही है, लेकिन इसको ठीक ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है। ऑफिस, स्कूल-कॉलेज के पास से खुले में कूड़ा उठाकर ले जाया जाता है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

- योगेंद्र सिंह
विस्तारित क्षेत्र में विकास हो
चेयरमैन ऐसा हो जो विस्तारित क्षेत्रों में भी समुचित विकास कराएं। वहां के लोगों को शहरी बिजली उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही सड़क, पीने के पानी, पार्क आदि की दिशा में काम करे। सबका ध्यान रखे।
- मुकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed