फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chaff removed from Panchayat building, cleaning done

Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवन से हटाया गया भूसा, हुई साफ-सफाई

Wed, 07 Feb 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chaff removed from Panchayat building, cleaning done
मेंहदावल। अमर उजाला के सोमवार के अंक में पंचायत भवन में रखा जा रहा भूसा और बांधी जा रही भैंस शीर्षक से खबर प्रकाशन के बाद मंगलवार को पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग आनन-फानन में सफाई कर्मचारी लगाकर पंचायत भवन की सफाई कराने में लग गया। डीपीआरओ ने स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए खुद चेक करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पंचायतों को मजबूत करने के मकसद से वहां बने पंचायत भवनों को सुदृढ़ करने का अभियान चला रही है। यही कारण है कि पंचायतों के सुंदरीकरण व रखरखाव के लिए सरकार लाखों रुपये व्यय कर रही है। वहीं, क्षेत्र के बनकसिया ग्राम सभा के पंचायत भवन पर गांव के एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया था। ग्राम सचिवालय निर्माण के कुछ दिन बाद आसपास रहने वाले लोगों ने कब्जा कर रखा था। जब भी किसी ने इसे खाली कराने की बात की तो लड़ने पर अमादा हो गए।
विज्ञापन

अमर उजाला में मंगलवार को खबर प्रकाशन के बाद पंचायत भवन को खाली करा दिया गया। बीडीओ सुरेश मौर्य ने कहा पंचायत भवन में किसी प्रकार का कोई अवैध कब्जा नहीं है। अवैध कब्जा करने की जानकारी मिली तो तत्काल उसकी कब्जा हटाकर साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed