{"_id":"69efb128f81deb1a65011047","slug":"census-enumerators-and-supervisors-given-practical-training-for-field-work-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-149735-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को फील्ड कार्य के लिए दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को फील्ड कार्य के लिए दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
विज्ञापन
मेंहदावल। प्रेमलता बालिका इंटर काॅलेज में चल रही जनगणना-2027 की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को फील्ड कार्य के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक राजकुमार, विनोद प्रसाद, राम मिलन यादव, चंदन चौधरी, वेद प्रकाश, उमेश कुमार गौतम, सरवरे आलम, जुबेर अहमद अंसारी, भवानी शंकर श्रीवास्तव समेत 18 फील्ड ट्रेनरों द्वारा 415 प्रतिभागियों को अलग-अलग नौ कमरों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन डिजिटल मैपिंग, मकान सूचीकरण, डेटा संकलन एवं मोबाइल एप के संचालन की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से होगी। इसमें सभी मकानों की जीपीएस लोकेशन, सही नंबरिंग तथा विस्तृत विवरण दर्ज करना अनिवार्य रहेगा।
प्रशिक्षण के दौरान सभी सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी वितरित करने के लिए उनकी फोटो और उनका विवरण ले लिया गया, जिससे फील्ड में उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। इस कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को निष्ठा, गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्हें निर्देश दिए गए कि जनगणना कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए तथा कोई भी घर जन गणना से वंचित न रहे।
विज्ञापन
एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि डिजिटल जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी कल्याणकारी नीतियों और संसाधनों के उचित आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बतौर चार्ज अधिकारी तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने बताया कि बचे प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कल से शुरू होगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, ईओ पंकज कुमार, बृजेश कुमार यादव, प्रशांत कश्यप, आशुतोष कुमार सिंह, रजनीश कुमार शुक्ल समेत कई उपस्थित रहे।