फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Celebration on bail of molestation accused, threatened for opposing playing obscene songs

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी के आरोपी की जमानत पर जश्न अश्लील गाने बजाने के विरोध पर धमकाया

Sat, 06 Sep 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Celebration on bail of molestation accused, threatened for opposing playing obscene songs
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के कुसौना कला गांव का एक युवक छेड़खानी के आरोप में डेढ़ माह से गोरखपुर जेल में बंद था। तीन माह के लिए वह जमानत पर शुक्रवार को छूटकर घर आया है।
विज्ञापन

उसके घर आने की खुशी में गांव में आर्केस्ट्रा हो रहा था, जिसमें अश्लील गाने बज रहे थे। गांव के एक व्यक्ति ने अश्लील गाना बजाने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में अखिलेश त्रिपाठी निवासी कुसौना कला ने बताया कि उसके घर के सामने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही ऋतुराज चौधरी पुत्र ज्ञानदास चौधरी के जेल से रिहा होने की खुशी में अपने मित्रों के साथ दरवाजे के सामने आर्केस्ट्रा लगाकर नाच गाना करा रहे थे। अश्लील गाना चलने पर घर में रह रही महिलाओं, बच्चियों को दिक्कतें हुई तो हमने मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे तथा मारपीट के लिए उग्र हो उठे। मामले की सूचना नजदीकी पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। आरोपितों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है।
इस मामले में पुलिस ने ऋतुराज चौधरी, राजन दुसाद, उपेंद्र यादव व एक अज्ञात निवासी कुसौना कला के खिलाफ धमकी मारपीट का केस दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed