फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Celebrated the new year by cutting a cake and giving bouquets somewhere

कहीं केक काटकर तो कहीं बुके देकर मनाया नए साल का जश्न

Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the new year by cutting a cake and giving bouquets somewhere
कहीं केक काटकर तो कहीं बुके देकर मनाया नए साल का जश्न
विज्ञापन

- लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई, मंदिरों में लगी रही भीड़
- पूरे दिन एक-दूसरे को बधाई देने का चलता रहा सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। युवाओं ने शनिवार की देर शाम तक 2022 का जश्न मनाया। पूरे दिन लोग अपने दोस्तों रिश्तेदारों और परिजनों को बधाई और मोबाइल पर मैसेज करते रहे। लोगों ने इस वर्ष कोरोना से निजात के लिए मंदिरों में जाकर मन्नतें भी मांगी। लोगों ने केक काटकर और बुके देकर भी नए साल का जश्न मनाया।
वर्ष 2020 और 2021 कोरोना काल का रहा है, जिसमें काफी उतार-चढ़ाव रहा। लोग 2022 को आशा भरी निगाह से देख रहे हैं। 31 दिसंबर से ही लोगों ने एक-दूसरे को नए साल के स्वागत का मैसेज भेजना शुरू कर दिया था। एक जनवरी को भी दिनभर सबके मोबाइल फोन बजते रहे। जश्न मनाने के लिए कई लोगों ने घर पर तो कई लोगों ने मगहर और होटलों को चुना। इसके अलावा लोग परिवार सहित मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही अधिकारियों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ को बधाई देने सुबह ही अधिकारी पहुंच गए। सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एडीएम मनोज सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बधाई दी। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के कैंप कार्यालय पर समर्थक व कार्यकर्ता पहुंच गए और बुके देकर और मिठाई खिलाकर नए साल की बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मायाराम पाठक, अब्दुल्ला खां, गजेंद्र पांडेय, अवधेश सिंह, मुमताज अहमद, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, डॉ. मालती यादव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद में नए साल का जश्न केक काट कर मनाया गया। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शिक्षकों संग केक काटा और शिक्षकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर नए साल की बधाई दी। इस दौरान कर प्राचार्य डॉ. सीपी श्रीवास्तव, डॉ. चिंतामणि उपाध्याय, सरगम चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, व्यापारी नेता पुष्कर चौधरी, सतीश सिंह, दानिश खां, सौरभ सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

केक काटकर नए साल का स्वागत किया
धनघटा। स्प्रिंग फील्ड एकेडमी धनघटा के बच्चों एवं शिक्षकों ने शनिवार को केक काटकर नववर्ष 2022 का स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि पिछला वर्ष शिक्षा की दृष्टि से काफी उथल-पुथल भरा रहा। कोरोना जैसी महामारी ने बच्चों की शिक्षा पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 विद्यार्थियों के लिए सुखद और शैक्षिक दृष्टि से उपयोगी रहेगा। सह प्रबंधक अभिषेक पांडेय ने कहा कि वर्ष 2022 में विद्यालय के बच्चे नए- नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू रानी शर्मा, बीना शुक्ला, प्रिया सिंह, रमजान अली, आरबी सिंह, लक्ष्मण चौधरी, सुप्रिया पांडेय, सरोज त्रिपाठी, श्रुति गोस्वामी, चंदा देवी, कालिंदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed