{"_id":"6176de67ff2539586a200d76","slug":"cdpo-not-answered-cdo-khalilabad-news-gkp4141966117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के सवालों का जवाब नहीं दे पाए सीडीपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के सवालों का जवाब नहीं दे पाए सीडीपीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ के सवालों का जवाब नहीं दे पाए सीडीपीओ
जिले में लाभार्थी बच्चों की संख्या डीपीओ को पता नहीं
सीडीओ ने अनुपस्थित तीन सीडीपीओ का एक दिन का वेतन रोका, बैठक की स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने सोमवार को विकास भवन सभागार कक्ष में सीडीपीओ के साथ बैठक की। बैठक में तीन ब्लॉकों के सीडीपीओ नहीं आए। सीडीओ ने तीनों ब्लॉकों के सीडीपीओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीपीओ और सीडीपीओ अपने विभाग से जुड़ी जानकारी नहीं दे पाए। जिसकी वजह से सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की और बैठक बीच में स्थगित कर दी। अगली बैठक दीपावली के बाद करेंगे। जिसमें पूरी तैयारी के साथ आने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए।
सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाएं और उनके क्रियान्वयन के संचालन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बैठक बुलाई गई। डीपीओ विजय श्री यह नहीं बता पाईं कि जिले में किच्चे लाभार्थी हैं। सीडीपीओ को भी जानकारी नहीं है कि कितने बच्चे छह माह से तीन वर्ष तक और कितने बच्चे तीन वर्ष से छह वर्ष तक के हैं। कितने अतिकुपोषित हैं और कितने बच्चे कुपोषित हैं। इसकी जानकारी भी नहीं दे पाए। वैसे बाद में पता चला कि 565 बच्चे अतिकुपोषित हैं। बाल विकास विभाग की गतिविधियां बेहद खराब हैं। योजनाओं का ठीक ढंग से संचालन नहीं हो रहा है। अनुपस्थित सेमरियावा, सांथा और पौली के सीडीपीओ का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। जबकि डीपीओ को चेतावनी दी गई। बैठक को स्थगित कर दिया गया। दीपावली के बाद फिर बैठक बुलाई जाएगी। उसमें संपूर्ण तैयारी के साथ आने की हिदायत संबंधितों को दी गई है।