{"_id":"633728670935946f1b47c1a1","slug":"cdpo-and-assistant-clerk-found-absent-in-inspection-khalilabad-news-gkp452369728","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गैरहाजिर मिले सीडीपीओ और सहायक लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले सीडीपीओ और सहायक लिपिक
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक परिसर स्थित एडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करते बीडीओ।
- फोटो : KHALILABAD
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले सीडीपीओ और सहायक लिपिक
- बीडीओ ने एडीओ पंचायत और सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया
- सीडीपीओ और सहायक लिपिक पर कार्रवाई के लिए डीपीओ को भेजेंगे रिपोर्ट
सेमरियावां। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी के साथ ब्लॉक परिसर में स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ व कनिष्ठ सहायक लिपिक अवधेश नारायण अनुपस्थिति पाए गए। वहीं एडीओ पंचायत कार्यालय में तैनात कर्मी मौजूद होने के बाद भी उपस्थित रजिस्टर पर हाजिरी दर्ज नहीं किए थे। जिस पर फटकार लगाई गई। ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई कराने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दिया है।
बीडीओ विनोद मणि ने बताया कि एडीओ पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित रहे, लेकिन उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नही बनाए हुए थे। जिस पर कर्मियों को फटकार लगाई है। कार्यालय पहुंच कर तुरंत हाजिरी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। वहीं सुबह 11.10 बजे सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया। ब्लॉक में 237 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। एक प्राइवेट दाई कार्यालय खोलकर बैठी मिली। कार्यालय में तैनात प्रभारी सीडीपीओ व कनिष्ठ सहायक लिपिक अवधेश नारायण अनुपस्थिति पाए गए। उपस्थिति पंजिका अलमारी में बंद मिली। शिकायत भी मिली है कि सीडीपीओ कार्यालय पर तैनात अधिकारी व कर्मी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। डीपीओ को पत्र लिखकर कारवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। ब्लॉक परिसर में साफ़-सफाई व्यवस्था ठीक रखने के लिए एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी को सफाईकर्मी को रोस्टर लगाकर सफाई करने का निर्देश दिया गया है।