{"_id":"681e4449d2509bd7670985e9","slug":"cdo-got-angry-after-seeing-the-poor-quality-gave-instructions-to-improve-it-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132379-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खराब गुणवत्ता देख भड़के सीडीओ, सुधार का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खराब गुणवत्ता देख भड़के सीडीओ, सुधार का दिया निर्देश
Fri, 09 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 09 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को महुली थाना परिसर में निर्माणाधीन आरक्षी आवास, विवेचना कक्ष और बाउंड्री वॉल का निरीक्षण किया। आरक्षी आवास भवन की खराब गुणवत्ता और अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा करने का जिम्मेदारी के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी शुक्रवार की शाम महुली थाने पहुंचे। थाना परिसर में आवास विकास परिषद की ओर से लगभग 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बने रहे आरक्षी आवास भवन और विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया। आवास भवन के किनारे नाली के गिर रहे पानी और शौचालय के गड्ढे के बीच पीने के पानी की बोरिंग देख सीडीओ भड़क गए। उन्होंने उसे तत्काल वहां से हटा कर दूसरी जगह शिफ्ट करने का कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। आवासीय भवन के दोनों तरफ अधूरे चबूतरा निर्माण पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए तत्काल उसे पूरा करने के निर्देश दिए। भवन की गुणवत्ता विहीन रंगाई-पुताई पर भी सीडीओ नाराज दिखे। थाना परिसर में बन रही प्लेन बाउंड्री वॉल का एस्टीमेट बनाने वाले संबंधित जेई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए मौजूद बीडीओ विवेकानंद मिश्र को उसे सही करानेे के लिए भी निर्देशित किया। सीडीओ ने थाना परिसर की सफाई व्यवस्था बेहतर होने पर प्रभारी निरीक्षक को बधाई भी दिया।
इस दौरान बीडीओ विवेकानंद मिश्र, क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राज शेखर पांडेय, एपीओ मेराजुल हक, शोभनाथ मिश्र, अरविंद यादव, जयंत कुमार सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।