{"_id":"665b560a709787bbba054a0a","slug":"caution-be-alert-if-you-have-body-cramps-and-headache-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115371-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी: शरीर में ऐंठन और सिरदर्द हो तो सतर्क हो जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी: शरीर में ऐंठन और सिरदर्द हो तो सतर्क हो जाएं
Sat, 01 Jun 2024 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तेजी से बढ़ रहे तापमान से लू की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। जब शरीर में ऐंठन होने लगे और सिर में दर्द हो तो सतर्क हो जाना चाहिए। यह लू का लक्षण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर को दिखाकर तुरंत इलाज शुरू कर देना चाहिए।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एके मिश्र ने बताया कि अधिक गर्म एवं नम वातावरणीय दशा में शरीर में पसीना निकालकर बॉडी को ठंडा करने की प्रकिया बाधित हो जाती है। कूलिंग सिस्टम डिस्टर्ब होने के कारण शरीर का तापमान 103 फारेनहाइट से अधिक होने लगता है। सावधानी नहीं बरतने पर हीट स्ट्रोक का कारण बनता है।
00000000000000
लू लगने पर क्या करें
लू लगने पर खूब पानी पिए, लस्सी, छाछ, नीबू पानी, आम का पन्ना आदि का सेवन करें। मौसम विभाग के जरिए जारी अलर्ट को ध्यान में रखें। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक आकस्मिक परिस्थिति को छोड़कर घर से बाहर न निकलें। यदि निकलना भी पड़े तो 11 बजे से तीन बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलने समय छाता, तौलिया और गमछा, टोपी पहनें। सूती कपड़ें पहने, पूरे शरीर को ढककर रखें।
विज्ञापन
नशा करने से बचें
तले भुने मसालेदार खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। सुपाच्य एवं हल्का भोजन ही ग्रहण करें। छोटे बच्चों को गाड़ी में दरवाजा बंद करके न छोड़े। नशीले पदार्थ, शराब एवं चाय, काफी का सेवन न करें।
लू लगे तो क्या करें
रोगी को तत्काल ठंडे स्थान पर लिटा दें एवं शरीर का तापमान कम करने का प्रयास करें। शरीर पर गीले कपड़े से स्पंजिंग करें। यदि रोगी पेय पदार्थ ले सकता हो तो उसे नमक, चीनी एवं पानी का घोल पिलाते रहें। रोगी को आराम न होने पर चिकित्सक से संपर्क कर इलाज शुरू कराए।
लू के लक्षण
- सिरदर्द, मांस पेशियों में ऐंठन, उल्टी एवं चक्कर आना
- त्वचा पर लाल दाने, त्वचा का सूखापन
- भ्रम की स्थिति बनना, रैपिड पल्स तथा बेहोश होना
- शरीर का तापमान 103 फारेनहाइट से अधिक होना