फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cause of fire in paper mill unknown even after three days

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन बाद भी पेपर मिल में आग की वजह नामालूम

Sat, 21 Sep 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Cause of fire in paper mill unknown even after three days
- अधिकारी भी प्रबंध तंत्र और मैनेजर से नहीं ले पाए जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हाईवे स्थित रैना पेपर मिल में तीन दिन बाद भी अगलगी की घटना का कारण नहीं पता लग पाया। जिले के आला अधिकारी भी प्रबंध तंत्र व मिल मैनेजर से जानकारी नहीं ले पाए। अभी तक सभी लोग संभावना ही जाहिर कर रहे हैं।
रैना पेपर मिल में बुधवार को अग्निशमन केंद्र पर दोपहर 2:30 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद एक-एक करके दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचकर आग काबू में करने के लिए जुट गई। इनके पहुंचने से पहले की आग ने पूरे गोड़ाउन को अपने चपेट में ले लिया था। सूचना के बाद एएसी, एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन बस्ती सिद्धार्थनगर, एवं गोरखपुर से भी गाड़ियों को मंगाया गया। 24 घंटे रेस्क्यू अभियान चलने के बाद आग पूरी तरह से बुझी। आग को बुझाने में पूरी रात दमकल कर्मचारी गाड़ियों के साथ कड़ी मशक्कत करते रहे। फायर सर्विस के 70 कर्मचारी और 11 दमकल आग पर काबू पा सके। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिए। वहीं अधिकारियों की माने तो प्रबंध तंत्र और मिल मैनेजर भी आग लगने का सही कारण नहीं बता सकें। जिससे सभी लोग शाॅर्ट सर्किट से ही आग लगने की संभावना जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन



प्रबंध तंत्र और मैनेजर से घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी किसी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में जांच की जा रही, जो तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेष कुमार दूबे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed