फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   caught fire in shop

किराने की दुकान में लगी आग, सामान राख

Mon, 25 Jul 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
caught fire in shop
किराने की दुकान में लगी आग, सामान राख
विज्ञापन

मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़सरपार में किराने की दुकान में रविवार की भोर में आग लग गई। गोदाम में रखा सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

पीड़ित अख्तर हुसेन ने बताया कि गड़सरपार में उनकी किराने की दुकान है। उसमें रविवार की भोर में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल दुकान पर पहुंच गए और देखा कि दुकान से धुएं के साथ ही तेज लपटें निकल रही हैं। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पीआरवी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दुकान के बगल में गोदाम में रखी टाफी, सिगरेट, तेल, घी, साबुन, चिप्स आदि सामान जल गया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं है। जिस समय घटना हुई, उस समय तेज बारिश हो रही थी। उन्होंने जानबूझ कर आग लगाने की आशंका जताई है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज विजय कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed