{"_id":"5b1ebd284f1c1bf36e8b767b","slug":"cattle-will-be-reason-to-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में छुट्टा पशु बन रहे दुर्घटना का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में छुट्टा पशु बन रहे दुर्घटना का सबब
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
cattle smuggler
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सडक़ों पर छुट्टा पशु विचरण कर रहे हैं। यह पशु सड़कों पर चलने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का सबब भी बनते हैं। यहीं नहीं इन पशुओं की वजह से सड़क पर जाम भी लग जाता है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन इन पशुओं को हटाने की सुधि नहीं ले रहा है।
शहर के गोला बाजार, बरदहिया बाजार, समयजी स्थान, मेंहदावल बाईपास, मुखलिसपुर चौराहा, बैंक चौराहा, मोती चौराहा, आदि स्थानों पर यह छुट़टा पशु सड़क पर घूमते हैं। यहां तक की आने वाले राहगीरों को भी दौड़ा लेते हैं। लोग किसी तरह से जान बचाकर भागते हैं। यही नहीं ये पशु झुंड में बीच सड़क पर ही बैठ जाते हैं। जिन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है और जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा इन पशुओं के सड़कों पर डटे रहने से खास कर बाइक सवारों के लिए दुर्घटना होने की भी संभावनाएं बनी रहती है। नगरपालिका के पास समय जी स्थान के पीछे इन छुट्टा पशुओं को रखने के लिए मवेशीखाना भी है, लेकिन नगरपालिका इन पशुओं को हटाने की जहमत नही उठा रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शहर के निवासी विनोद कुमार ने कहा कि सडक़ों पर छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। इन पशुओं से आम लोग काफी परेशान हैं। नगरपालिका अपने जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह है। प्रशासन को चाहिए कि अभियान चला कर छुट्टा पशुओं को पकडवाए।
इसी प्रकार विजय बहादुर ने कहा कि सडक़ों पर छुट्टा पशुओं के घूमने से लोगों को आवागन में दिक्कते होती है। छुट्टा पशु कब किस पर प्रहार कर देंगे ,यह खतरा भी बना रहता है। ऐसे में छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर कहीं अन्य छोड़वाए जाने की जरुरत है। उवैदुर्रहमान ने कहा कि नगरपालिका को चाहिए कि इन पशुओं को पकडक़र मवेशीखाने में रखे या तो फिर कहीं और छुड़वाए। सडक़ों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं से राहगीरों को काफी परेशानी होती है। छुट्टा पशुओं से शहर में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। दुर्घटना का खतरा अलग से बना रहता है। अनूप राय ने कहा कि छुट्टा पशुओं के कारण समस्या गंभीर होती जा रही है। छुट्टा पश़ु पटरी दुकानदारों के सामानों में मुंह लगा देते है, हटाने पर हमला कर दे रहे हैं। इन पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पालिका की ईओ बीना सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए समय- समय पर अभियाल चलाया जाता है। फिर अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाएगा। छुट्टा पशुओं के सड़क पर विचरण करने से समस्या तो है। इसको लेकर पालिका प्रशासन गंभीर है।