फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cashless treatment up to Rs 1.5 lakh for road accident victims

Sant Kabir Nagar News: सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज

Wed, 09 Jul 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 09 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cashless treatment up to Rs 1.5 lakh for road accident victims
संतकबीरनगर। जनपद में हो रहे हादसे में पीड़ितों को सात दिन के भीतर 1.5 लाख रुपये कैशलेस चिकित्सा की सुविधा मुहैया कराया जाएगा। परिवहन आयुक्त ने घायलों के उपचार के लिए एआरटीओ को कदम उठाने का आदेश दिया है। इसके लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करेगी। जिनके रिपोर्ट पर चिकित्सा सुविधा पीड़ित को दिया जाएगा।
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में घायलों का समय से इलाज न होने पाने के वजह से केंद्र सरकार इलाज की समुचित व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की सक्रिय भागीदारी के साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के लिए दुर्घटना तिथि से अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपये कैशलेस चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए डीएम का ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम और पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम पर अंकित करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के साथ खाता खोला जाएगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करेगी। जो पीड़ित, गुड सेमेरिटन, अस्पताल आदि से संपर्क कर सुविधा मुहैया कराने का काम करेंगे। इसमें डीएम को अध्यक्ष नामित किया जाएगा। जिससे गोल्डन समय में उपचार के संबंध में अधिकतम सहायता पीड़ित को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
गुड सेमेरिटन को अब मिलेगा 25 हजार रुपये
किसी दुर्घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले को अभी तक पांच हजार रुपये दिया जाता था। एआरटीओ कार्यालय की मानें तो ऐसा व्यक्ति जो हादसे में घायल को समय से अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज शुरु करवाता है उसको अब 25 हजार रुपये दिया जायेगा।

कोट
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के कैशलेस उपचार के संबंध में परिवहन आयुक्त का आदेश मिला है। जिसके क्रियान्वयन के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जिससे हादसे में घायलों को जल्द से जल्द कैशलेस उपचार की सुविधा दिया जा सकें।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed