{"_id":"6202a0e4264a51171a20d85e","slug":"case-will-be-file-against-absent-employee-khalilabad-news-gkp426314552","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित 26 कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित 26 कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में मतदान का प्रशिक्षण लेते कार्मिक। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित 26 कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
- एचआरपीजी कॉलेज में दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों को दूसरे दिन मंगलवार को एचआरपीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 26 कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम दिव्या मित्तल ने पहुंचकर प्रशिक्षण व्यवस्था का हाल जाना। डीएम ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का सीडीओ को निर्देेश दिया।
सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को चुनाव ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण हुआ। दो पॉलियों में प्रशिक्षण हुआ। दोनों पॉलियों में 1,400 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपैट कनेक्शन, सीलिंग की प्रक्रिया, मॉक पोल, मतदान सामग्री का मिलान, लिफाफा बंद आदि की जानकारी दी गई।
सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण से 26 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों में सुरेंद्रनाथ, विजय प्रकाश चतुर्वेदी, मुमताज अहमद, मोहम्मद असफाक, राधेश्याम मिश्र, सुरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, ओमप्रकाश यादव, अरविंद कुमार पाठक, अरुण कुमार पाठक, योगेंद्र कुमार, हरिकेश कुमार वर्मा, अभय कुमार शुक्ल, रजी अहमद, राधेश्याम, अहमद हुसेन सिद्दीकी, राहुल आदि हैं। डीएम दिव्या मित्तल ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को दो पालियों में प्रशिक्षण होगा।