{"_id":"65203e34faf132b84b0e2b98","slug":"case-registered-in-snatching-criminal-caught-section-changed-in-robbery-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-3850-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छिनैती में दर्ज हुआ केस, पकड़ा गया बदमाश तो लूट में बदली धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छिनैती में दर्ज हुआ केस, पकड़ा गया बदमाश तो लूट में बदली धारा
विज्ञापन
- 29 सितंबर को बदमाश ने महिला के पर्स से 20,000 रुपये लूटे थे
- पांच सितंबर को साथी के साथ मिलकर ट्रक चालक का लूट लिया था मोबाइल
- पकड़े गए बदमाश के पास से 7000 रुपये व कट्टा कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एक सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के बयारा में सहज जन सेवा केंद्र पर रकम निकालने गई महिला से बदमाश पर्स में रखे 20, 000 रुपये लूट कर भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में बदमाश के खिलाफ छितैनी का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने बयारा रेलवे क्राॅसिंग के पास से बदमाश को पकड़ लिया। उसके पास से लूट के 7,000 रुपये और कट्टा-कारतूस बरामद किया। पुलिस ने जेल भेजने से पहले बदमाश पर दर्ज छितैनी की धारा को तरमीम करते हुए लूट की धारा बढ़ाई।
कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि बयारा गांव निवासी राधिका पत्नी गंगाराम ने सूचना दी कि 29 सितंबर को गांव पर संचालित सहज जन सेवा केंद्र पर रुपये निकालने गई थी। उसने केंद्र से 20,000 रुपये निकाली और पर्स में रख लिया। पर्स में 300 रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड भी था। उसी दौरान लाल रंग के गमछे से मुंह बांधे मौजूद युवक रुपये से भरा पर्स लेकर भाग गया। उस उचक्के ने फोन से सीएससी संचालक के मालिक से 50,000 रुपये निकालने की बात की थी। उसने बताया कि आधार कार्ड से 20,000 से अधिक रकम नहीं निकलता है। उचक्के ने भाभी कह कर उसका भी मोबाइल नंबर मांगा था। फुटेज में उचक्का दिखाई दे रहा है। कोतवाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ छिनैती का केस दर्ज कर जांच शुरु की गई। सूचना के आधार पर एसओजी टीम के सहयोग से बयारा रेलवे क्रासिंग के पास से बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकडे गए बदमाश की पहचान सुरेश यादव निवासी अशरफाबाद कोतवाली के रूप में हुई। पकडे़ गए बदमाश के पास 12 बोर का कट्टा कारतूस और लूट का 7,000 रुपये बरामद हुआ। बदमाश की निशानदेही पर टोला मोहनबरा (बयारा) से लूट का पर्श (लेडीज), आधार कार्ड, एटीएम व बैंक पासबुक बरामद किया गया। पूछताछ में पकडे गए बदमाश ने बताया कि 29 सितंबर को ग्राहक सेवा केन्द्र (बयारा) पर एक महिला से मैंने पर्स लूट लिया था। जिसमे 20000 रुपये नकद था और उसमें एक आधार कार्ड व एक एटीएम कार्ड व एक पासबुक भी था। जिसमें से 13000 रुपया खर्च हो गया है। उक्त पर्स को मैने कागजात सहित एक धान के खेत में फेंक दिया था । पूछताछ में बताया कि औद्योगिक क्षेत्र से पांच अक्तूबर की शाम को वह और उसका एक साथी बृजेश जो उसके ही गाव का है, ट्रक वाले से उसका मोबाइल लूट लिए थे। लूटी गयी मोबाइल बृजेश के पास ही है । घटना में प्रकाश में आए बदमाश की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पकडे़ गए बदमाश के खिलाफ लूट की धारा बढाते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने बदमाश को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।