{"_id":"65c516c646c39abbd703341c","slug":"case-registered-against-six-in-road-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109501-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
-कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर काजीपुर मोहल्ला का मामला
-तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपियों पर शुरू की कानूनी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर कस्बा स्थित काजीपुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीडि़त पक्ष की तहरीर पर छह आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मगहर कस्बे के काजीपुर मोहल्ला निवासी पीडि़त मल्लू प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ फरवरी को दिन में करीब तीन बजे मोहल्ले के विपक्षी जहांगीर, अमीरूद्दीन, अरमान, इमामुद्दीन, फरजाना, साबरूननिशा रास्ते के विवाद को लेकर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर चढ़ आए। उक्त लोग उनको लात मुक्का एवं लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया। वह अपनी जान बचाकर घर में भागे। आरोपी उनके घर में घुस आए और मारपीट की। साथ ही घर में रखा सामान भी तोड़फोड़ दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घायल को दवा उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया है।