{"_id":"65df751c536333b4fc016a2c","slug":"case-regarding-rape-of-teenage-girl-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110497-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में केस
Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में बेलहर पुलिस ने आरोपी दुकानदार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। दो दिन पूर्व पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
पीड़ित के पिता ने तहरीर में बताया कि पुत्री गांव के ही एक दुकान पर 20 फरवरी को सामान लेने के लिए गई थी। जिस पर दुकानदार ने कुछ काम करने के बहाने पुराने घर पर बुला लिया। जहां जाने के बाद जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बेटी की तबियत जब बिगड़ने लगी तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद किशोरी के पिता ने बेलहर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस संबंध में सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी, दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। जल्द अरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।