{"_id":"629e3a691e2e6c3ac97c4420","slug":"case-on-six-including-wife-for-murder-khalilabad-news-gkp4394433188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में पत्नी समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में पत्नी समेत छह पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोप में पत्नी समेत छह पर केस
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश सोमवार को कोतवाली पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में उजागर होने वाले तथ्य के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।
गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के चकिया तिवारीपुर निवासी बलिराम का आरोप है कि उसके भाई घनश्याम की शादी वर्ष 2017 में सुनीता देवी निवासी झीनखाल बंजरिया कोतवाली के साथ हुई थी। उसके भाई के दो बच्चे पांच वर्षीय निधि और तीन वर्षीय बेबी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही भाई का पत्नी से संबंध अच्छा नहीं था। आरोप है कि सुनीता वीडियो कॉलिंग से किसी से बात बातचीत करती थी और बिना कारण के मायके आती-जाती थी। इसका भाई घनश्याम विरोध किया करते थे। आरोप है भाई को उसकी पत्नी जान से मरवा देने की धमकी देती थी। एक अप्रैल 2022 को भाई के साले की शादी थी। घनश्याम साले की शादी में ससुराल गए थे। आरोप है कि भाई पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देखकर आपत्ति जताई। इसी बात पर सुनीता और उसके पिता महंगू, मां मनसरा देवी, भाई बृजेश, गोलू व झिनकू निवासी पचपोखरी थाना दुधारा ने भाई घनश्याम को काफी मारापीटा। आरोप है कि भाई को छत पर ले जाकर लोग ढकेल दिया। चोट लगने के कारण उसके भाई की मौत हो गई। आरोप है कि लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी। पुलिस को तहरीर दी गई ,लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि आरोपी पत्नी सुनीता, उसके पिता महंगू, मां मनसरा देवी,भाई बृजेश ,गोलू और कथित प्रेमी झिनकू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
शोभित कुमार पांडेय