फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case on nine people in dowry harassment

Sant Kabir Nagar News: दहेज उत्पीड़न में नौ लोगों पर केस

Fri, 30 Jun 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Case on nine people in dowry harassment
बखिरा। कोतवाली क्षेत्र के उतरावल निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। बखिरा पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित सुंदरी साहनी पुत्री रामजश साहनी निवासी ढोढया (बखिरा) का आरोप है कि उतरावल निवासी दिलीप साहनी से उसकी शादी हुई थी। 28 जून 2020 को ससुराल जाने के बाद से ही पति समेत अन्य ससुराली एक लाख दहेज की मांग करने लगे। दहेज नही दे पाने पर उसे आए दिन अपशब्द कहते हुए प्रताड़ित करते थे। 17 जून को करीब तीन बजे उसके पति दिलीप सास, ससुर, देवर, जेठ, जेठानी व अन्य लोग अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसे ससुराल से निकाल दिए। उसके पिता अन्य रिश्तेदारों को साथ लेकर पति, सास व ससुर को समझाने का प्रयास किए, लेकिन पति साथ रखने को तैयार नही हुए। पीड़िता ने बखिरा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी पति दिलीप साहनी, देवर अनिल, सास कलावती, ससुर बहरैची, जेठ श्री समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed