{"_id":"642dbf241339c5394206ac84","slug":"case-of-murder-registered-on-three-including-girl-khalilabad-news-c-7-1-113999-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवती समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवती समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज
Thu, 06 Apr 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के छितौना गांव निवासी युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को उसकी प्रेमिका समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।
पड़रिया गांव के टोला छितौना निवासी छट्ठू निषाद का आरोप है कि उनके 23 वर्षीय बेटे मनीष निषाद को 25 मार्च की रात नौ बजे उनके पट्टीदार मंगेश निषाद, रामसिंह अपने साथ मगहर ले गए। देर रात तक बेटा घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरु की गई। बेटे का पता नहीं चला। 27 मार्च को पुलिस ने सूचना दी कि मनीष का शव रलसूलपुर गांव के उत्तर रेलवे लाइन के किनारे पड़ा है।
सूचना पर परिवार के सदस्य और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त मनीष के रूप में की। बेटे के शरीर पर चोटों के निशान देखकर पिता ने हत्या की आशंका जताई। आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पास उसका बेटा मनीष जाता था। पता चला कि 25 मार्च की रात मंगेश निषाद आदि के साथ मनीष अपनी प्रेमिका के गांव गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि साजिश के तहत मंगेश और उस युवती समेत तीन लोगों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या करके शव को छिपा दिया था। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में युवती समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।